बीएचयू और यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीएचयू में छात्रों को सेंट्रल ऑफिस में नहीं घुसने दिया गया। इससे नाराज छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों और गार्डों के बीच बहसबाजी हुई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम की मौजूदगी में छात्रों ने नारेबाजी की। छात्र रजिस्ट्रार को ज्ञापन देने पहुंचे थे, सुरक्षागार्ड ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। आग बबूला छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। छात्र अभय सिंह और अनुराग शुक्ला ने कहा कि पीएचडी परीक्षा से आरईटी हटाना अनुचित है। इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग की। यूपी कॉलेज में 100 छात्रों ने जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन लेकर भोजूबीर मार्केट में मार्च निकाला। छात्र नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन और प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।