बीएचयू के कला संकाय के 2500 से ज्यादा नवागत छात्र-छात्राओं के दीक्षारंभ-2025 के दौरान स्वतंत्रता भवन में मंगलवार को पहुंचे आईपीएस अधिकारी सरवणन टी ने विद्यार्थियों को साइबर अटैक से बचने की तरकीबें सुझाईं। उन्होंने साइबर अटैक से बचने के लिए एक मंत्र दिया। कहा, यदि कुछ मुफ्त है, तो आप उसकी कीमत हैं। हिंदी विभाग के डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि कम्युनिकेशन की कमी के कारण हम अक्सर गंभीर समस्याओं का सामना करते हैं। हमें एक परिवार की तरह रहकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। पत्रकारिता विभाग से प्रो. अनुराग दवे ने बताया कि हर आविष्कार हमारे जीवन को सरल बनाता है। लेकिन, वह चुनौतियां भी साथ में लेकर आता है।