पीएचडी नियमावली के विरोध में बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में पुतला दौड़ देखने को मिला। पुतला लेकर भाग रहे छात्रों को पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने जमकर दौड़ लगाई। इस दौरान एक पार्क में पुतला लेकर भाग रहा छात्र एक मिनट तक सुरक्षागार्डों को छकाया। पुतला लेकर भाग रहा छात्र नीचे गिर जाता है, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उस पर झपट्टा मार पुतला छीन लिया और छात्रों को छोड़ दिया। इस दौरान यलगार हो सहित विवि प्रशासन विरोधी नारेबाजी की गई। इस दौरान कुछ देर बाद सेंट्रल ऑफिस के बाहर छात्रों ने दौड़कर एक पुतला जला दिया। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने छीनना चाहा लेकिन छात्र पुतला जलाने में सफल रहे।