महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में पुलिस की मौजूदगी में छात्र गुटों में मारपीट हो गई। परिसर के सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हुई है। आरोप है कि पिस्टल भी लहराए गए। पीड़ित छात्रों का समूह ने सिगरा थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। पांडेयपुर निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों प्रकाश पाल, आशीष मौर्या और शोभित गोलू के साथ एलएलएम का रिजल्ट लेने काशी विद्यापीठ गया था। हास्टल के स्टैंड के पास बातचीत कर रहे थे कि इस बीच सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से मोनू सिंह और अंकित मिश्रा पहुंचे और गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू करने लगे। मोनू के हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल दिखाकर मोनू ने धमकी दी और भाग गया।