केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में शनिवार को अंतर विभागीय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। पहला मैच शास्त्रीय प्रथम और स्टाफ टीम के बीच हुआ। मैच का निर्णय एक्स्ट्रा टाइम में हुआ। इसमें स्टाफ टीम ने शास्त्री प्रथम वर्ष को 7-6 से हराया। शास्त्री प्रथम वर्ष के गोलकीपर लोपसंग ताशी ने चार और स्टाफ टीम के गोलकीपर तेंजिंग शांतेन ने तीन गोल का बचाव किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल बीए बीएड की संयुक्त टीम और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के बीच खेला गया। उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष ने 5-3 से जीत दर्ज की। मध्यमा की ओर से स्तेंजिंग ने तीन और सांज्ञेय ने दो गोल किया जबकि संयुक्त टीम की ओर से श्रींग वांगचुक ने दो और नीमा ने एक गोल किया।