फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने खेला कबड्डी

वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने खेल का प्रदर्शन किया और उत्साह प्रकट किया। बताते चलें कि सरकारी विभाग की ओर से विद्यालय की छात्राओं को खेल के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इससे छोटी बच्चियों में खेल भावना जागृत हो रही है और ये सशक्त भी बन रही हैं। 

 काशी विद्यापीठ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय छितौनी में शनिवार को कबड्डी मैच खेला गया। चार टीमों के 30 खिलाड़ियों ने मैच खेला। पहला मुकाबला सरस्वती और लक्ष्मी टीम के बीच हुआ। लक्ष्मी की टीम ने सरस्वती को 4-3 से, टीम दुर्गा ने गंगा को 2-1 से हाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लक्ष्मी ने टीम दुर्गा को 5-2 से हरा दिया। अंकिता ने दो और पूर्णिमा ने एक अंक हासिल किया। रेफरी की भूमिका संतोष मौर्य ने निभाई। इस मौके पर नीलू त्रिपाठी, रेखा देवी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें