नौगढ़ क्षेत्र के आर्मी बजरंगी ग्राउंड मझगाई में रविवार को खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नौगढ़ प्रधान दीपक गुप्ता और मझगाई प्रधान संतोष कुमार ने फीता काट के शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में सोनभद्र, चंदौली, बनारस, मिर्जापुर, आजमगढ़ के खिलाड़ी शामिल हुए। पांच किमी दौड़ में चहनिया के रोहित और तीन किमी में सोनभद्र की खुशबू अव्वल रहीं। दोनो को रेंजर साइकिल इनाम के रूप में दिया गया। प्रतियोगिता में पांच किमी दौड़ में भवानीपुर के विक्रम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं बालिका वर्ग के तीन किलोमीटर के दौड़ में बसौली निवासी वंदना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनो को फर्राटा फैन दिया गया। वंदना नौगढ़ ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद में भी चार-चार बार मेडल पा चुकी हैं। वहीं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता बसौली और चकिया के बीच खेला गया। जहां चकिया के बालिकाओं ने जीत हासिल की । प्रतियोगिता में पहुंचे सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि नौगढ़ के युवाओं में खेलकूद के प्रति गजब का उत्साह है। इस दौरान अध्यक्ष सुनील यादव, दिनेश यादव,उपाध्यक्ष रणजीत (आर्मी), कोषाध्यक्ष अजय प्रताप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह (सुद्दू), प्रधान अशोक यादव, नव मंगल दल के अध्यक्ष सुहैल खान,प्रधानाध्यापक विवेक यदुवंशी,अनिल यदुवंशी रहे।