फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कोतवाली पहुंचे सपा कार्यकर्ता; VIDEO

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे। पांच सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी। घोसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सौंपी तहरीर में बताया कि पांच सोशल मीडिया अकाउंट से अदिति यादव के संबंध में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इन टिप्पणियों से न केवल उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, बल्कि सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इन अकाउंट संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, आपत्तिजनक पोस्ट को हटवाने की मांग की है। प्रदेश सचिव मौलाना शम्स तबरेज़, राजेंद्र पांडेय, फजलुर्रहमान, खुर्शीद अहमद, विजय प्रकाश, गोपाल साहनी, रामप्रताप यादव, महेंद्र यादव, मुमताज अहमद, लालचंद यादव, अमरेंद्र बहादुर यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर मिली है। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें