नववर्ष के मौके पर चौक थाना क्षेत्र में मणिकर्णिका द्वार के पास ड्यूटी कर रहे उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के साथ हुकुलगंज से भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास्तव के बेटे हिमांशु श्रीवास्तव ने मारपीट की। इस मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर चौक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान सत्तापक्ष के नेता जुटे रहे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी।