फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, बीमारी से निधन, बेटी और बेटे ने दिया कंधा

बीमारी के चलते वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती गोपलपुर गांव निवासी कमलेश कुमार का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर तैनात जवान का शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव के साथ गांव पहुंचे सैनिकों ने तिरंगे में लिपटे शव को कंधा दिया। पार्थिव शरीर को जवान की बेटी और बेटे को कंधा देते देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान कमलेश कुमार तीन महीने से कैंसर से पीड़ित थे। वे सोनभद्र जनपद के मुबारकपुर मधुपुर के मूल निवासी थे। गोपालपुर स्थित अपने ससुराल में परिवार संग रहते थे। तीन भाइयों में वे दूसरे नंबर पर थे। कमलेश सेना में वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे। पत्नी मीरा देवी तिरंगे से लिपट कर रो-रोकर बेहाल रहीं। उनकी बड़ी बेटी दिव्या कुमारी स्नातक कर रही हैं वहीं दो बेटे 10 वर्षीय दीपांकर व 8 वर्षीय दिवाकर रो-रोकर बेहाल रहे। शव यात्रा में जवानों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। शवयात्रा में उप निरीक्षक फूलचंद यादव व राम अवध सिपाही समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चील्ह स्थित गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें