लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 68वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले खेले गए। अंडर-14 सब जूनियर बालिका वर्ग के छह सौ मीटर दौड़ में लालपुर स्टेडियम की खिलाड़ी शिवागी यादव और बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मोहम्मद समीर खान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता। अंडर-19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के शाहरुख खान, बालिका वर्ग में बीएचयू साई सेंटर की साक्षी सिंह ने स्वर्ण, अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल के कुलदीप यादव और बालिका वर्ग में आगरा मंडल की रंजना ने स्वर्ण पदक जीता। समापन आठ नवंबर को होगा।