वाराणसी के डोमरी स्थित सतुआ बाबा की गाैशाला में आयोजित शिवमहापुराण कथा का मंगलवार को समापन हो जाएगा। आज आखिरी दिन लाखों की संख्या में भक्तों का जुटान हुआ है। हर कोइ गंगा स्नान के बाद कथा श्रवण का पुण्य कमा रहा है। घाट किनारे से ही लोग तालियां बजाते कथा स्थल पर पहुंच रहे थे। हर-हर महादेव का उद्घोष पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहा था