अमर उजाला की मुहिम मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार को कमिश्नरेट के 40 पुलिस और एनडीआरएफ के पांच जवोनों को शाैर्य श्री सम्मान 2025 दिया गया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी। मंच से उनके हाैसले और साहस को भी सलाम किया। जिले की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। सीपी ने कहा कि जिले में कई अपराध ऐसे हुए जिनमें पुलिस और इसकी टीम ने साहसिक स्तर पर काम किया, जो काबिल-ए-तारीफ है।