वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में बीती रात उस समय हड़कम्प की स्थिति बन गई जब अवांछनीय लोगों ने तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष पंडित विश्वजीत शास्त्री ने पत्रकारवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रशासन ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया कि विशेष वर्ग के मनबढ़ लोगों ने पूजन कार्यक्रम में बाधा डाल दिया था। कहा कि सोमवार को क्लब में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन तय है। इससे पहले पुलिस प्रशासन हमें आश्वस्त करे कि हमारा यह आयोजन शांतिपूर्वक हो जाएगा तभी हम लोग मूर्ति विसर्जन करेंगे। हालांकि, बीती रात प्रशासन की सूझ-बूझ के कारण ही हालात पर काबू पाया जा सका।