कुंभकर्ण के पुत्र का वध करने के बाद महादेव भीमाशंकर बने। ज्ञानवापी के उत्तर पूर्वी तट पर ईशानकोण में भीमाशंकर महादेव काशीवासियों को दर्शन देते हैं। काशी के इस मंदिर में त्रिकाल संध्या का विधान आज भी पारंपरिक रूप से निभाया जाता है। सड़क से 30 फीट और ज्ञानवापी से 16 फीट नीचे भीमाशंकर महादेव के दर्शन होते हैं।