संस्कार भारती वाराणसी महानगर की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र करौंदी में कथक की प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सौरव मिश्र व मधुमिता ने कथक किया जिसे देख वहां मौजूद हर कोई मुग्ध हो गया। बताते चलें काशी सांस्कृतिक पंरपरा के लिए जानी जाती है और इन युवा कलाकारों के नृत्य को देख हर कोई तारीफों के पुल बांधता दिखाई दिया।