संकटमोचन संगीत समारोह के मंच पर देश और दुनिया के दिग्गज कलाकार हाजिरी लगा चुके हैं। 101वें साल में यह पहला मौका है जब महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने गुंदेचा बंधुओं के साथ साथ मंच साझा किया। इसके साथ ही वह अपने दादा पं. अमरनाथ मिश्र के बाद दूसरे महंत बन गए जिन्होंने संगीत समारोह की व्यवस्था संभालने के साथ मृदंगम पर अपनी कला का प्रदर्शन भी किया है।