रामकथा वाचक संत मोरारी बापू शनिवार को धर्मनगरी काशी पहुंचे। दोपहर में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान मोरारी बापू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के नव्य-भव्य धाम की भव्यता को निहारते हुए उन्होंने कहा कि बाबा का दरबार अद्भुत है। यहां आकर मन आत्मविभोर हो गया। जो भी यहां आता है, वह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है