फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में पॉलीथिन त्यागने का लिया संकल्प, VIDEO

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को भक्तिभाव के बीच पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। काशी और गंगा को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कवायद की कड़ी में नमामि गंगे ने बाबा दरबार में आए भक्तों में कपड़े के थैले बांटे। उन्हें पॉलीथिन का त्याग करने के लिए प्रेरित किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ लोगों को जागरूक किया। विश्वनाथ धाम प्रांगण में पॉलीथिन का उपयोग कर रहे श्रद्धालुओं को कपड़े के झोले का वितरण किया गया। लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि पॉलीथिन का इस्तेमाल होता रहा तो पर्यावरण का नुकसान होता रहेगा। लोगों से अपील की गई कि पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें। काशी और गंगा को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि लोग कपड़े का थैला लेकर घर से निकलें। आयोजन में प्रो. ममता उपाध्याय, एकता पांडेय, सत्यम उपाध्याय, अंबुज मिश्रा, वैष्णवी शर्मा, समृद्धि, सुनील और कई श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें