गणतंत्र का पर्व.. जय संविधान.. जय हिंदुस्तान.. के गगन भेदी उद्घोष के साथ धर्म नगरी काशी में गणतंत्र दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरी आन-बान-शान के साथ गंगा किनारे भी लहराया। भारतीय विरासत के गर्व 76वें गणतंत्र के बेमिसाल सफर के अवसर पर सिंधिया घाट पर जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा', 'मर्यादा है इस देश की पहचान है गंगा' आदि गीतों की गूंज रही। वहीं, भारत माता की जय, जय हिंद , वंदे मातरम व आजादी के तराने गूंजे।