आज नई सड़क स्थित गीता मंदिर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र द्वारा दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के शुभ अवसर पर भव्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।