फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के धनेसरा कुंड पर रामलीला का मंचन, लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम ने वानरी सेना को विदाई दी

वाराणसी में धनेसरा कुंड की लीला स्थल पर वानर रूपी सेना की विदाई लीला का मंचन हुआ। भक्तों ने जयकारा लगाया और उत्साह प्रकट किया। बताते चलें कि बीते दिनों चली रामलीला के बाद लंका विजय के बाद सभी का आभार व्यक्त किया। इस लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लाटभैरव रामलीला में बुधवार की शाम धनेसरा कुंड लीला स्थल पर वानर स्वरूप सेना की विदाई लीला का मंचन हुआ। लीला में दर्शाया गया कि अयोध्या में भगवान राम का राज्याभिषेक होने के बाद सुग्रीव, जामवंत, नल-नील और विभीषण आदि ने भगवान राम से अपने घर जाने की अनुमति मांगी। भगवान राम ने लंका विजय के लिए उन सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वे लोग समय-समय पर अयोध्या आते रहें। उसके बाद भगवान श्रीराम ने उन लोगों को भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें