शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार की रात 10 बजे महिलाओं, युवतियों और छात्राओं ने स्कूटी रैली निकाल सुरक्षा का एहसास कराया। लहुराबीर से लंका तक निकली रैली को हरी झंडी मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिखाई। स्कूटी सवार युवतियों का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में सहयोगी पार्टनर रेडियो बिग एफएम रहा।