फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेलवे ट्रेड यूनियन का मतदान जारी, 11 वर्षों बाद हुआ आयोजन, 12 दिसंबर को होगी मतगणना

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 01:46 PM IST

रेलवे ट्रेड यूनियन का बुधवार को 11 साल बाद मतदान हुआ। मतदान की तैयारियों को लेकर उत्तर रेलवे कैंट और पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में मंगलवार को अधिकारियों और यूनियन नेताओं के बीच बैठक हुई थी। तय हुआ था कि शांति व्यवस्था के तहत मतदान हो। आरपीएफ, जीआरपी, कमिश्नरेट पुलिस के अलावा पीएसी भी मतदान केंद्रों के बाहर तैनात रहे। चार, पांच और छह दिसंबर तक मतदान और 12 दिसंबर को मतगणना होगी। उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट स्टेशन, पीडब्ल्यूआई कार्यालय और प्लेटफॉर्म संख्या नाै के डीएमई कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। भदोही स्टेशन पर भी मतदान होंगे। एडीआरएम, स्टेशन निदेशक के साथ एनआरएमयू, यूआरएमयू समेत अन्य यूनियन के नेताओं ने बैठक की। उत्तर रेलवे वाराणसी कैंट में कुल तीन हजार मतदाता हैं। सबसे अधिक डीएमई बूथ पर 1093, कैंट स्टेशन बूथ पर 770, पीडब्ल्यूआई बूथ पर 701 और भदोही स्टेशन पर 338 मतदाता हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें