रेलवे बोर्ड के मेंमर ऑफ ऑपरेशन बिजनेस डेवलपमेंट रविंद्र गोयल शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उत्तर रेलवे के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने महाकुंभ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।