बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित हिंसा, उत्पीड़न और हत्याओं के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल काशी की ओर से गुरुधाम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।