फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ आने की सूचना पर जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 08:44 PM IST

लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव में शुक्रवार को तेंदुआ आने की सूचना पर ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के क्षेत्रीय उप निरीक्षक राहुल कुमार बलवंत ग्रामीण और वन विभाग की टीम के साथ पूरे रात तक रमना गांव में गस्त करके तेंदुए की तलाश किया। लेकिन तेंदुए का कहीं कोई पता नहीं चला। वन विभाग की एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची थी तेंदुए के पंजे जैसा निशान था उसे जांच के लिए ले गए। वन विभाग के उपनिरीक्षक राहुल कुमार बलवंत का कहना है कि एक्सपर्ट टीम द्वारा ली गई रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन जानवर है। रमण के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पटेल ने बताया कि गांव का एक युवक दूध बेचकर वापस लौट रहा था। उसे देखकर तेंदुआ तेजी से भाग गया। तेंदुआ आने से ग्रामीणों में भय माहौल बन गया है। रमना गांव गंगा के किनारे बस होने के साथ ही अत्यधिक घाना पेड़ आबादी के बीच है। रमना में ही बनपुरवा जंगल का कुछ हिस्सा बचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें