नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में वाराणसी समेत आसपास के जिलों में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। इसी क्रम में बुधवार की सुबह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।