अस्सी घाट पर बुधवार को संत कबीर अकादमी, संस्कृति विभाग और सुबह ए बनारस के सहयोग से निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश्वर आचार्य, डॉ. ऋतिक सान्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ओमप्रकाश पटेल और उनके साथियों ने कबीर के पदों का गायन किया। दूसरी प्रस्तुति डॉ. भारती बंधु की रही। उन्होंने संत कबीर के पदों की छत्तीसगढ़ की लोक शैली में प्रस्तुत किया। गुरु से कर ले मेल, जरा धीरे धीरे जरा हौले हौले...। इसके बाद डॉ. विधि नागर व उनकी शिष्याओं ने कथक नृत्य किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।