आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ओम शंकर ने विश्वविद्यालय में की गई नियुक्तियों पर सवाल खड़ा किया है। बृहस्पतिवार को विभाग में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रो. ओम शंकर ने कुलपति पर नियमों के विपरीत नियुक्ति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति ने अपने इमरजेंसी पॉवर का दुरुपयोग कर नियुक्तियां की हैं। साथ ही यूजीसी के मानकों और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है।