प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के दौरान उनके वाह्य सुरक्षा घेरे के लिए कमिश्नरेट की पुलिस फोर्स के अलावा गैर जनपद से 15 आईपीएस आज शहर में आएंगे। इसके अलावा गैर जनपद से 10 एडिशनल एसपी, 27 डिप्टी एसपी, 15 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर और 1500 हेड कांस्टेबल और कांस्टेचल भी आएंगे। पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ऐसे में गोदौलिया चौक मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी की गई।