फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान-इजरायल युद्ध रोकने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की प्रार्थना, VIDEO

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर शनिवार को नमामि गंगे ने वैश्विक शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। ईरान और इज़राइल के बीच हो रहे युद्ध को रोकने के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ जी और मां गंगा की आरती उतारक अर्जी लगाई। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों एवं आमजन ने हाथ जोड़कर प्रभु से दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने और निर्दोष लोगों की रक्षा करने की प्रार्थना की। ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥ द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ करके युद्ध की शांति के लिए प्रार्थना की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने प्रार्थना करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए प्रार्थना का उद्देश्य संसार से युद्ध, नफरत और पीड़ा को मिटाकर प्रेम, सौहार्द एवं करुणा स्थापित करना है। हमने गंगा द्वार से गुहार लगाई है कि हे प्रभु, समस्त विश्व में, प्रकृति के हर तत्व में, और सभी मनुष्यों के हृदय में शांति फैले। सभी देशों के नेता हिंसा छोड़ सत्य और प्रेम का मार्ग अपनाएं, ताकि पृथ्वी पर सच्ची एकता और भाईचारा स्थापित हो। प्रार्थना के दौरान अनिकेत, अनुराधा तनय, पुष्कर पांडेय, उमंग, अमन मिश्रा, पूनम, शैलेश, प्रेरणा एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें