सोशल मीडिया पर सपा नेता सुरेंद्र सिंह पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस और सपा नेता में वाहन चेकिंग को लेकर बहस हो रही है। यह वीडियो चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव चौराहे का बताया जा रहा है। यहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आचार संहिता को लेकर सपा नेता की गाड़ी रोक ली गई।