वाराणसी के लंका थाना और आसपास की पुलिस चाैकी के कर्मचारियों ने होली के दूसरे दिन यानी शनिवार को रंग-अबीर का लुत्फ उठाया। लंका थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लाया। सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने होली गीतों पर एक साथ ठुमेके भी लगाए। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के साथ समाज के गणमान्य लोगों का भी जमावड़ा रहा।