सावन के प्रथम सोमवार से पूर्व पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की देर शाम काशी विश्वनाथ धाम और कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुगम दर्शन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मित्रवत एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही, श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहकर संबोधित करने तथा उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने गिरजाघर मार्ग से गोदौलिया, मंदिर क्षेत्र, कॉरिडोर और गंगा घाटों तक पैदल भ्रमण किया।