वाराणसी जिले में मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीसीपी सरवणन टी ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के सलाह दिए। साथ ही उन्होंने मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही।