फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में गोतस्कर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो पकड़े गए, बदमाश गोविंद को लगी गोली, दो की तलाश जारी

गौतस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मड़िहान थाना क्षेत्र में दो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है और एक अन्य को भी पुलिस ने पकड़ लिया गया है। पुलिस की माने तो घायल तस्कर गोविंद है जिस पर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित है और इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो अन्य फरार हो गए हैं जिनको पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इन तस्करों ने पशु तस्करी के लिए जंगल के बीच में बाड़ा बना रखा था। ये लगभग साठ गोवंश को जंगल के माध्यम से पहले बाड़े में रखते थे और बिहार लेकर चले जाते हैं। पुलिस अब पकड़े गए तस्करों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें