काशी में पहली बार डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का आयोजन किया गया है। बरेका के ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में इवेंट का आग समापन है। इसमें विजेता को 25 लाख रुपये मिलेंगे। बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इवेंट तीन राउंड यानी 54 होल्स में पूरा होना है। दो राउंड यानी 36 होल्स के बाद कट लागू किया गया। टूर्नामेंट में कुल 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।