मंडलायुक्त वाराणसी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन इत्यादि का धाम में प्रवेश आज से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 10 अगस्त से किसी भी प्रकार का प्लास्टिक जैसे दूध का पात्र अथवा फूल माला का पात्र ले कर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश धाम परिसर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा यह कठोरता से सुनिश्चित किया जाएगा।