पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा देवेगौड़ा का 18 जुलाई को बेंगलुरु में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। बुधवार को उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा ने वाराणसी के गंगा घाट पर विधि-विधान से पिंडदान किया। यह धार्मिक अनुष्ठान उनकी दिवंगत मां की आत्मा की शांति के लिए किया गया।