फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने किए माता शैलपुत्री के दर्शन, टेका मत्था लगाए जयकारे

आज शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन है मां शैलपुत्री के दरबार में भक्तों ने हाजिरी लगाई और अपनी आस्था प्रकट की। वाराणसी के अलईपुर स्थित शैलपुत्री देवी के मंदिर में पहुंचे भक्तों ने माता को नारियल चुनरी चढ़ाई जयकारे लगाए और उनसे आशीर्वाद मांगा। आपको बता दें कि माता के इस धाम के बारे में कथा है कहा जाता है कि महादेव के साथ माता गौरा आनंद कानन का भ्रमण कर रहे थे। माता को ये स्थान काफी प्रिय लगा और उन्होंने महादेव से यहीं वास करने की प्रार्थना की। महादेव नहीं माने तो उनकी प्रार्थना की और बाद में महादेव ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि देवी का एक रूप यहां शैलपुत्री के नाम से जाना जाएगा और जो भी इनके दर्शन करेगा उसे सौभाग्य का आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें