फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तमी को भक्तों ने किया मां कालरात्रि के विकराल स्वरूप का दर्शन, VIDEO

शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर भक्तों ने मां कालरात्रि के दर्शन-पूजन किए। कालिका गली स्थित विश्वनाथ मंदिर के समीप स्थित मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त (सुबह 4 बजे) पट खोले गए। महंत श्री नारायण तिवारी ने मां के विग्रह का स्नान कर तेल लेपन किया और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद गुड़हल, कमलगट्टा और नींबू की मालाओं से मां का विशेष श्रृंगार कर मंगला आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर परिसर में पहुंचते ही मन अपने आप मां के ध्यान में लीन हो जाता है। विकराल स्वरूप वाली मां कालरात्रि का रूप जितना भयावह प्रतीत होता है, उतना ही वे करुणामयी और सौम्य भी हैं। परंपरा के अनुसार, मां को गुड़हल पुष्प, लाल चुनरी, नारियल, फल, मिष्ठान, सिंदूर, रोली और इत्र अर्पित करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि मां हर साधक की मनोकामना पूरी करती हैं। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। हालांकि, डुंडी राजगणेश की ओर से आने वाले नेमी भक्तों और कॉरिडोर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तू-तू मैं-मैं और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। महंत ने बताया कि रात 12 बजे शयन आरती होगी और देर रात तक दर्शन-पूजन व भजन का क्रम चलता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें