नगर पालिका परिषद कार्यालय बलिया में जाम छलकाते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में नपा कार्यालय के हाल में कर्मचारी संग कुछ बाहरी शराब की बोतल के साथ नजर आ रहे है। अमर उजाला इस वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता है। वीडियो होली के पहले की बताई जारी है। इसमें नगर पालिका परिषद के कुछ जिम्मेदार कर्मचारी भी दिखाई पड़ रहे है। चेयरमैन व ईओ कक्ष से सटे सभागार में एक युवक खड़े होकर गिलास में पानी डाल रहा है। वहीं, मेज के ऊपर शराब की बोतल भी दिखाई पड़ रही है। नगर पालिका में इस तरह की गतिविधि से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका परिषद के ईओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें कर निरीक्षक सैयद अहमद व सहायक अभियंता नीरज कुमार को जांच सौंपी गई है। दो दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। बताया कि वीडियो वायरल करने वालों से भी सत्यता की मांग की गई है, क्योंकि एआई जनरेट वीडियो में भी वायरल हो रहा है। सत्यता की जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।