वाराणसी में बुधवार की सुबह पीलीभीत के आठ लोगों के लिए मौत बनकर आई। जहां एक कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोग मौत के मुंह में समा गए। जानकारी के अनुसार सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में आठ लोगों की मौत हुई लेकिन एक आठ साल के बच्चे शांति स्वरूप की जान बच गई।