नगर निगम जोन रामनगर की करीब एक लाख की आबादी आज भी कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पूरे क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए न तो कोई सार्वजनिक पार्क है और न ही खेल का मैदान, जहां वे नियमित रूप से खेलकूद का अभ्यास कर सकें। नतीजतन बच्चे सड़कों, गलियों या खाली पड़े प्लॉटों में खेलने को मजबूर हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।