अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट महिला समिति द्वारा आयोजित नववर्ष फैमिली फनफेस्टा-2 म्यूजिकल नाईट में रविवार को गीत संगीत एवं नृत्य की धूम रही। रविवार को नाटीईमली के गणेश मण्डम लॉन में मेले में हस्तनिर्मित उत्पादों से सजे 50 स्टालों पर खरीदारी के लिए बनारस के युवा एवं युवतियों ने परिवार सहित उमड़ पड़े। मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार रविन्द्र जायसवाल ने महाराज श्री अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर उनके स्किल की सराहना की। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति एवं ट्रस्ट संरक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल, मारवाड़ी समाज के संरक्षक दीपक बजाज, पूर्वांचल रियल स्टेट के चेयरमैन आरसी जैन, रोटरी गवर्नर दिनेश गर्ग एवं पूर्व गवर्नर उत्तम अग्रवाल सहित समस्त महिला समिति एवं ट्रस्ट के सदस्यों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।