फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में नवरात्रि महोत्सव, शक्तिधाम आश्रम में बगलामुखी और महालक्ष्मी यज्ञ संपन्न, 12 देश के भक्त पहुंचे

हरीशचंद्र घाट स्थित शक्तिधाम आश्रम में परिवर्तनकारी नवरात्रि महोत्सव पर आचार्यों एवं तंत्र साधकों द्वारा बगलामुखी यज्ञ एवं लक्ष्मी यज्ञ का समापन सोमवार को हुआ। जन-मानस के बीच फ़ैल रही नकारात्मकता को दूर कर समृद्धि कामना से इस आयोजन को किया गया। बता दें कि नौ दिनों तक दुनिया भर के १२ देशों में फैले जगद्गुरु साई माँ के हज़ारों छात्रों- छात्राओं एवं अनुयायियों ने अवेकेंड लाईफ और लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से इस यज्ञ में हिस्सा लिया। समापन सत्र के उपरांत 9 कन्याओं का वैदिक विधि विधान से पूजन किया गया। इसके पश्चात स्वामी संतोषानंद जी के नेतृत्व में विश्व शांति हेतु एक संत-संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी संतोषानंद, स्वामी प्रकाशानंद, अमेरिकी मूल के महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास, यहूदी मूल के महामंडलेश्वर दयानंद दास, एवं अमेरिकी मूल के महामंडलेश्वर अनंत दास ने अपने उदगार व्यक्त किये।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें