वाराणसी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर ओर विशेष सजावट की गई है। नमो घाट रौशनी में नहाया हुआ है। बता दें कि काशी के चौरासी घाटों पर दीप की सज्जा की जाती है। इसके साथ ही विशेष आकर्षण हर किसी को अपनी ओर खींचता है नमो घाट के प्रवेश की ओर झालरों की सजावट है इसके साथ ही हर ओर जगमग रौशनी स्वर्ग का दृश्य प्रतीत करा रही है।