नमामि गंगे ने उदय प्रताप इंटर कॉलेज में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधा रोपा। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ साबित हो रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय परिसर में आम, आंवला, पारिजात, नीम सहित औषधीय और पर्यावरणीय महत्व के 51 पौधों का रोपण किया गया।