फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू जन अधिकारों की जीत, पैसे का होगा सही उपयोग तभी मरीजों को मिलेगा लाभ

आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर ने जनता के अधिकारों की जीत बताया है। उनका कहना है निश्चित तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय की भागीदारी से आईएमएस का बजट बढ़ेगा लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए मिलने वाले बजट का सही उपयोग होना चाहिए। तभी मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। हृदय रोग विभाग में प्रोफेसर ओमशंकर ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के अधिकार की लड़ाई उनके द्वारा 2011 से लड़ी जा रही है। तब से लेकर अब तक कई आंदोलन भी हुए आखिर अब जाकर अहम फैसला लिया है। उनका कहना है कि एम्स जैसी सुविधा को लेकर 2018 में स्वास्थ्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के बीच एमओयू हुआ था। देशभर में एम्स के संचालन में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिस तरह की भागीदारी है, अब ऐसा आईएमएस में भी होगा।जिस तरह से बीएचयू में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी बनी हुई है, उसको दूर करवाने के लिए आंदोलन अभी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें